Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बंगाल में झमाझम बारिश और समुद्र में ज्वारभाटे की आशंका, दोहरे चक्रवात से बढ़ा खतरा

मौसम विज्ञान केंद्र अलीपुर के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के समीप एक चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र बना है। इसके अगले दो दिनों में गहराकर निम्न दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है। यह प्रणाली धीरे-धीरे मध्य बंगाल की खाड़ी होते हुए उत्तर बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकती है।

07 Apr 2025

बंगाल में झमाझम बारिश और समुद्र में ज्वारभाटे की आशंका, दोहरे चक्रवात से बढ़ा खतरा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दोहरे चक्रवात के प्रभाव से राज्य में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। समुद्र तटीय इलाकों में ज्वारभाटे की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र अलीपुर के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के समीप एक चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र बना है। इसके अगले दो दिनों में गहराकर निम्न दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है। यह प्रणाली धीरे-धीरे मध्य बंगाल की खाड़ी होते हुए उत्तर बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकती है।

साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। बिहार से लेकर विदर्भ तक एक द्रोणिका (ट्रफ) भी बनी हुई है, जो झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए गुजर रही है। इसके अतिरिक्त एक और द्रोणिका मराठवाड़ा से तमिलनाडु तक फैली हुई है, जो कर्नाटक के ऊपर से गुजरती है।

सोमवार से बुधवार तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश की संभावना है। हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

सोमवार को विशेष रूप से बांकुड़ा, बीरभूम और पश्चिम बर्धमान जिलों में अधिक बारिश और आंधी हो सकती है।

मंगलवार को पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा, पुरुलिया और झाड़ग्राम जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

बुधवार को दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर समेत कई पश्चिमी जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

अगले दो दिन तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, बुधवार से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

उत्तर बंगाल में सोमवार और मंगलवार को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। यहां भी 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार रात तक काकद्वीप से लुथियन द्वीप के बीच समुद्र में ज्वारभाटा आ सकता है। इसमें पानी की ऊंचाई एक मीटर तक बढ़ सकती है और ज्वारभाटा करीब 15 से 20 सेकंड तक रह सकता है। मछुआरों और तटीय क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में झमाझम बारिश और समुद्र में ज्वारभाटे की आशंका, दोहर
मौसम विज्ञान केंद्र अलीपुर के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के समीप एक चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र बना है। इसके अगले दो दिनों में गहराकर निम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News